फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, वीडियो जारी कर कहा परिवारवाले कर देंगे जान से खत्म

Thu, 19 Sep 2019 10:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
युवक-युवती ने मांगी पुलिस से सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली की साक्षी और अजितेश की तरह ही बुधवार को एक युवक-युवती का वीडियो वायरल हुआ है। 18 जुलाई से लापता युवती ने परिजनों से जान का खतरा बताया है। घरवालों पर गंभीर भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि युवती व युवक दोनों की ही गुमशुदगी दर्ज है। वीडियो की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह 18 जुलाई से क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई युवती व युवक का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो मे युवती ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। दोगुनी उम्र के व्यक्ति को शादी के नाम पर खुद को बेचने का आरोप लगाया है। 

उत्पीड़न और शोषण के कारण घर छोड़कर भागने की बात कही। गांव के ही युवक से प्रेम बताते हुए मर्जी से शादी करने की बात कही। वहीं ग्राम प्रधान व अन्य लोगों से जान का खतरा बताया। वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा। एसआई मयंक चैधरी ने बताया कि वायरल वीडियो में प्रेमी युगल क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले हैं। दोनों बालिग भी हैं। 28 अप्रैल को युवती की शादी हुई थी। 18 जुलाई को युवती राजस्थान के एक गांव से लापता हुई थी। वहीं युवक भी उसी रात थाना सदर क्षेत्र से गायब हुआ था। 

संबंधित थानों मे दोनों की गुमशुदगी दर्ज है। गांववालों ने बताया कि एक ही गांव के होने के कारण दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते है। इसलिए दोनों की शादी नहीं हो सकती थी। दोनों के प्रेम संबंधों की भनक परिजनों को लगी तो युवती का रिश्ता कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें