आगरा के कमला नगर मैन मार्केट में बाइक सवार 6 बदमाशों ने एक्टिवा से जा रहे कारोबारी नरेंद्र और नरेश मोटवानी पर मिर्च पाउडर और तमंचे तानकर 10 लाख रुपए की लूट कर ली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के कमला नगर बाजार में सरेराह बदमाशों ने कारोबारी भाइयों से 10 लाख रुपये लूट लिए। दोनों भाइयों पर मिर्च पाउडर डाला। इसके बाद नकदी से भरा थैला लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
आगरा के कमला नगर मैन मार्केट में बाइक सवार 6 बदमाशों ने एक्टिवा से जा रहे कारोबारी नरेंद्र और नरेश मोटवानी पर मिर्च पाउडर और तमंचे तानकर 10 लाख रुपए की लूट कर ली। घटना के बाद बदमाश आराम से बाजार में होकर भाग निकले।
बदमाशों के मिर्च पाउडर फेंकने से आसपास से गुजरते लोगों की आंखों में भी जलन होने लगी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस की अन्य टीम बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। बाजार के कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।