फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में फंस गईं 'ड्रीम गर्ल', रिपोर्ट हुई दर्ज

Thu, 04 Apr 2019 10:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
hema malini
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालनी को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी मानते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम छाता
विज्ञापन

आरडी राम ने कोतवाली व्रन्दावन में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

 दो दिन पहले गांव आझई में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने परिषदीय विद्यालय में चुनावी सभा की थी। इस पर जारी किए गए नोटिस के जवाब से असन्तुष्ट सहायक निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी माना और रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।


इस आदेश पर वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ बिना
अनुमाति के परिषदीय विद्यालय में चुनावी सभा करने पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रशासन ने बुधवार को ही हेमामालिनी को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस देकर जवाब मांगा था। जो जवाब मिला उससे प्रशासन संतुष्ट नहीं हुआ। सभा के लिए आवेदन करने वाले पंकज शर्मा को भी आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस दिया गया था।

वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में हेमामालिनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें