फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पर चर्चा: बोले आगरावासी, धीरे-धीरे हुआ विकास, अभी और है दरकार

Thu, 14 Mar 2019 09:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चुनावी महासंग्राम के कार्यक्रम में चाय पे चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही हर दल अपनी-अपनी वाहवाही जनता के बीच गा रहे हैं। हकीकत में शहर का विकास कितना हुआ, सांसद और सरकार से क्या उम्मीद है, सत्ता का ताज किसके सिर बंधेगा। यह जानने के लिए अमर उजाला ने चुनावी कार्यक्रम महासंग्राम में जनता का मन टटोला। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह दिल्ली गेट स्थित दुकान पर चाय पीने आए लोगों से बात हुई तो हाजी हनीफ मोहम्मद का कहना था कि सबका साथ, सबका विकास करने वाली सरकार बननी चाहिए। मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर बोले कि अब जुनून का वह दौर गुजर चुका है। दोनों पक्ष सहमति से इस मुद्दे को सुलझा लेंगे। 

चाय की चुस्की लेते हुए राजकुमार शर्मा बोले कि मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन स्थानीय नेताओं की आपसी गुटबाजी से विकास प्रभावित हो रहा है। गंदगी अभी भी समस्या बनी हुई है। विजेंद्र माहौर बोले कि फ्लाईओवर का कार्य तेजी से हुआ है। गंगाजल भी आ गया है, लेकिन स्टेडियम, बैराज, एयरपोर्ट अभी भी वादों से बाहर नहीं आए। 
विज्ञापन


कुलदीप कुमार का मानना था कि घनी बस्तियों में सड़क, पानी की समस्या बरकरार है। रामनरेश सिंह बोले कि शहर का विकास धीरे-धीरे हो रहा है, लेकिन पर्यटन नगरी के तौर पर इसमें तेजी की जरूरत है। लक्ष्मण कुमार बोले कि एयर स्ट्राइक सबसे बड़ा मुद्दा है, इससे पूरा देश गर्व कर रहा है।
विज्ञापन


देखें, चुनावी महासंग्राम का वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें