चौथे चरण के चुनाव में फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर अलीगंज विधानसभा में वोटिंग के बाद सपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इस हमले में 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया।
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर चौथे चरण के मतदान के दौरान अलीगंज विधान सभा के ग्राम मंगदपुर में विवाद हो गया। वोटिंग के बाद यहां सपा व भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनो तरफ से 7 -7 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्राम मंगधपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त के बाद सपा व भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया गया कि कुछ लोगो ने मतदान के दौरान सपा समर्थक मतदाताओं को मतदान नही करने दिया। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। भाजपा व सपा समर्थक अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिये प्रयासरत थे।
मतदान शाम 6 बजे के बाद बन्द हो गया पोलिग पार्टी वहां से जाने लगी तभी कुछ सपा व भाजपा समर्थकों में बहस हुई और जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें लालमन, सन्तोष कुमार, सूरजपाल, गौरव, आरती आदि घायल हो गए। जिसमें गम्भीर घायल आरती व जितेन्द्र को रेफर किया गया।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के सत्यपाल, गोपाल सिंह, हरिओम, जितेंद्र आदि घयाल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गयी। वही गांव में माहौल गर्म है। पुलिस तैनात है।