फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा पर बरसे सचिन पायलट, बोले- पूरे देश में बदलाव की लहर, अब गिनती के बचे दिन

Sun, 05 May 2024 08:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

बाह में आयोजित जनसभा के दौरान राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भाजपा पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने मंगलसूत्र के बयान पर भी पीएम मोदी को घेरा। 
 
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की लहर है, नरेंद्र मोदी सरकार के दिन अब गिनती के रह गए हैं। पहले भाजपा 400 सीटों को पार करने की बात कर रही थी, अब चुप है। उसे दो चरण के मतदान में पता चल गया कि पार्टी मुश्किल में है। सचिन पायलट रविवार को बाह में फतेहपुर सीकरी से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 10 वर्षों में वादे पूरे नहीं किए। महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट, काला धन और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से निपटने में विफल है। अब प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं। दो मुख्यमंत्री जेल में हैं और कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए।


 

भाजपा ने देश में डर का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों की आवाज को दबाने के लिए, एक दिन में 147 सांसदों को निलंबित किया। उन्होंने अग्निवीर भर्ती पर भी सवाल उठाए। कहा कि प्रधानमंत्री 10 साल सत्ता सुख भोगने के बाद भी 5 साल और मांग रहे हैं, जबकि युवाओं को देश सेवा के लिए 4 साल ही दे रहे हैं।





 

पायलट ने कहा कि डरी हुई भाजपा झूठ फैला रही है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लोगों के मंगलसूत्र, भैंस छीन लेगी और दूसरों को दे देगी। गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। लूटतंत्र की जगह पर लोकतंत्र बहाल करने की लड़ाई लड़ेंगे।

 

जनसभा में विधायक रोहित बोहरा, संजय जाटव, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवार, अरुण शर्मा, श्रीकृष्ण वर्मा, डॉ. मनोरमा शर्मा, रूपाली दीक्षित, अंशूरानी निषाद, डॉ. शिव नरायन गौतम, कर्नल रोहित चौधरी, अनिल शर्मा, राजपाल यादव, सुधीर दुबे, गुड्डू दुबे, राजेश यादव, लल्ला गुर्जर, देवेंद्र सिंह गुर्जर, आदिल बेग मिर्जा, मुकेश बरुआ, पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, भारत भूषण गप्पी, अनिल विधौलिया, आलोक यादव आदि रहे।

 
विज्ञापन

तेज हवा से गिरा पंडाल, हादसा टला
कांग्रेस नेता सचिन पायलट के पहुंचने से पहले रविवार की दोपहर तेज हवा में सभास्थल का पंडाल गिर गया। गनीमत रही उस वक्त पंडाल में इक्का दुक्का लोग ही मौजूद थे। कोई चोटिल नहीं हुआ। जनसभा के दौरान पंडाल गिरता तो हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें