फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले- जो बेल पर घूम रहे, उन्हें जेल जाना चाहिए

Wed, 03 Apr 2019 12:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रत्याशी के लिए जनसभा करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जो बेल पर हैं उन्हें जेल जाना चाहिए, विपक्ष बिना दूल्हों की बारात है, सब प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं, हर राज्य प्रधानमंत्री पद का दावेदार है। मंगलवार को आगरा जनपद के फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने आए सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा, कांग्रेस पर निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो अखिलेश अपने पिता के नहीं हुए अपनी पार्टी के नहीं हुए वो बुआ के क्या होंगे और जनता के क्या होंगे?
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के धिमश्री में हुई जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा में बोले कि प्रत्याशी राजकुमार चाहर नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी हैं। फतेहपुर सीकरी के धिमश्री में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज की जनता को नमन करता हूं।

मंच से मोर्चा संभालते ही गठबंधन और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इससे पहले भी विधायक के लिए वोट मांगने आया था, तभी भी आपने मेरा शीश नहीं झुकने दिया। आप से वादा करता हूं कि आपका शीश नहीं झुकने दूंगा। यह चुनाव की बेला है। संगठन का कार्यकर्ता मुस्तैदी से लगा है।
विज्ञापन

यह चुनाव सांसद बनाने का काम नहीं बल्कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी गोली का जवाब गोला से देने का काम करते हैं।  राहुल संसद में आंख मारने का काम करते हैं। मोदी सरकार ने सेना के जवानों को छूट दी जिसके चलते पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस ने इनके पैरों में बेड़ियां बांधने का काम किया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान सम्मान निधि से सबके खाते में सबका साथ और सबका विकास के तहत पैसे आए। ये चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाने का चुनाव है।  सपा बसपा और कांग्रेस का कोई लक्ष्य नहीं वे मोदी को हटाने को चुनाव लड़ रहे हैं।
 

विपक्ष पर हमलावार होते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि विपक्ष बिना दूल्हों की बारात है, सब प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। हर राज्य प्रधानमंत्री पद का दावेदार है।  पीएम मोदी 18 घन्टे काम करते हैं, कांग्रेस के किसी नेता ने इतने घंटे काम नहीं किया।
 
 
विज्ञापन

मोदी गांव, गरीब किसान और चौकीदार की चिन्ता करते हैं। इसके बाद भी कांग्रेस के लोग चौकीदार को चोर कहते हैं। मोदी गरीब मां बाप के बेटे, पिछड़े वर्ग के बेटे और वह ऊंचे पद पर पहुंचे, इसलिए कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं है। भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना से गरीब के घर बिजली पहुंची, प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान, आयुष्मान भारत योजना से गरीबों का इलाज हुआ।  देश का सारा विपक्ष मोदी के खिलाफ है, लेकिन देश की जनता मोदी के साथ।


साल 2014 में जनता ने 283 सांसद दिए, जिसके चलते बहुमत लिया और मोदी ने कड़े फैसले लेने में हिचक नहीं दिखाई। मोदी ने देश की जनता को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया। मोदी ने एक लाख आठ करोड़ फर्जी रुपए का भ्रष्टाचार पकड़ा।

केशव प्रसाद ने कहा कि मुलायम, माया और अखिलेश की सरकार ने एक्सप्रेसवे को नहीं जोड़ा लेकिन, भाजपा ने एक्सप्रेसवे से गांव को जोड़ा। भाजपा में गुणवत्ता की सड़क बनाईं।लोकसभा सीकरी पर कमल का फूल खिलाने की जिम्मेदारी लें। मोदी को पीएम बनाने के लिए नौ घन्टे का समय दें। अब जातिवाद खत्म, पैसे लेकर टिकट बचने का धन्धा खत्म। नरेंद्र मोदी ने प्रयाग राज में सफाई कर्मचारियों के चरण धोए। गरीब सवर्णों को आरक्षण दिया। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें