फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: लोको पायलट को कराया जा रहा योग...तनाव से दूर रखने की पहल, देखें वीडियो

Tue, 13 May 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ट्रेन चलाने वाले लोको पायलटों को अनिद्रा और तनाव से मुक्त रखने के लिए रेलवे उन्हें योग और ध्यान की कक्षा दे रहा है। रेलवे ने आगरा कैंट के रनिंग रूम में जहां एक तरफ लोको पायलट के लिए घर जैसी सुविधाएं मुहैया कराई है। 
 
विज्ञापन
लोको पायलट को कराया जा रहा योग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने लोको पायलट की थकान दूर करने के लिए नई पहल की है। रनिंग रूम में उन्हें योग और ध्यान कराया जाएगा। आराम के लिए वे एसी कक्ष में ठहर सकेंगे। मेस की सुविधा भी दी जा रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज डिवीजन में की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: संजय प्लेस में बनेंगी दो और मल्टीलेवल पार्किंग, 5.91 करोड़ का आएगा खर्चा; शासन को भेजा गया प्रस्ताव

 

आराम के लिए रनिंग रूम
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के आराम के लिए रनिंग रूम बना है। रनिंग रूम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है। यहां एक योग कक्ष बनाया गया है, जहां लोकाे पायलट ड्यूटी करने के बाद योग कर सकते हैं। उनके लिए आर्ट आफ लिविंग के प्रशिक्षु भी रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: यमुना नदी में टूट गई नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान...35 लोग थे सवार; सामान और बाइकें डूबीं

 
विज्ञापन

एसी की भी है व्यवस्था
जन संपर्क अधिकारी, आगरा रेल मंडल प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इन रेलकर्मियों के आराम के लिए एसी कक्ष हैं। जिनमें डबल बेड लगाए गए हैं। वे 12 घंटे आराम कर सकते हैं। मेस भी है, जिससे घर जैसा भोजन कर सकते हैं। यह सुविधा आगरा मंडल में आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और ईदगाह स्टेशन पर दी गई है। इसका मकसद लोको पायलट को ट्रेन के संचालन के दाैरान होने वाली थकान और नींद को दूर करना है। 

ये भी पढ़ें -  UP: पाकिस्तान का ताज पर हमला...जिन्होंने AI वीडियो किया शेयर, उनकी आएगी आफत; इन पर दर्ज हुआ केस


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें