फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 2 आज होगा पूरा, राहतभरी खबर के बीच फिलहाल सुरक्षित है जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चारों ओर संक्रमित जिलों से घिरा कासगंज जिला फिलहाल कोरोना मुक्त है। जांच के लिए अब तक भेजे गए 617 नमूनों से तीन लोग संक्रमित निकले थे। वे भी अब ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 565 अन्य रिपोर्ट भी निगेटिव आईं है। यह जनपद के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। एक ओर प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है। वहीं अधिकांश लोग भी जागरूक हैं। लोग घरों में रहकर कोरोना मुक्ति की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन धरातल पर कोरोना की रोकथाम के लिए अभियान चला रहा है।
जिलेभर में नमूने लेने का काम किया जा रहा है। जिला सुरक्षित रहने का प्रमाण कोरोना संक्रमण की कराई गईं जांच रिपोर्ट ने दिया है। 617 नमूने जांच के लिए भेजे जिनमें से 568 की रिपोर्ट आ चुकी हैं। प्रथम जांच में तीन युवक संक्रमित पाए गए थे, लेकिन दूसरी और तीसरी जांच में वह निगेटिव आएं। उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। इसके अलावा 49 की रिपोर्ट आना अभी लंबित है। साथ ही आठ सैंपल फेल भी हुए हैं।
विज्ञापन

- अब तक जितने भी नमूनों की रिपोर्ट आई हैं सभी निगेटिव हैं। तीन संक्रमित पाए गए थे। उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई हैं। जिला अभी ऑरेंज जोन में है। - डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें