फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की सख्तीः दिन में निगरानी, रातभर कड़ी पहरेदारी

विज्ञापन
कासगंज में बैरीयर पर बाइक सवारों को चेतावनी देती पुलिस - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिन प्रतिदिन सख्ती बढ़ती जा रही है। एक ओर अफसर दिन भर बाजारों और सड़कों पर निकलकर निगरानी कर रहे हैं वहीं रातभर सीमाओं और बैरियरों पर पहरेदारी करते हैं। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलेभर में कई लोगों को हिरासत में लिया है। उन्हें मुचलकों पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन किया है। तमाम लोग इसका पालन नहीं कर रहे। इसी के चलते प्रशासन दिन प्रतिदिन सख्ती बढ़ाता जा रहा है। डीएम सीपी सिंह व एसपी सुशील घुले को जानकारी मिली कि रात में भी लोग बैरियर से गुजरने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने दिन के साथ-साथ रात में भी पहरेदारी बढ़ा दी।
दिनभर अधिकारी सड़कों पर निकलकर लॉकडाउन पालन की अपील कर रहे हैं। साथ ही रात में संघन चेकिंग कर रहे हैं। इसके बावजूद भी कई लोग लगातार उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तमाम लोगों को मुचलकों में पाबंद कर दिया है। बुधवार शाम कासगंज कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं अन्य थाना क्षेत्रों में भी कई लोग हिरासत में लिए गए। जिन्हें मुचलकों पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

सख्ती जरूरी है
- लोगों से निरंतर अपील की जा रही है कि वे घरों में रहें, लेकिन तमाम लोग अभी भी मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में अब सख्ती जरूरी है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराएं- सीपी सिंह, डीएम।
निरंतर होगी कार्रवाई
- सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि लॉकडाउन उल्लघंन का कोई मामला सामने आए तो तत्काल कार्रवाई करें। जो लोग बेवजह सड़कों पर घूमते दिखाईं दें उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें