फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई दहशत, प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
कासगंज सहावर के म्यांसुर में निरीक्षण करते डीएम, एसपी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बाहर से आए लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत बढ़ा दी है। प्रशासन ने भी संवेदनशीलता बढ़ाते हुए सतर्कता बरती है। डीएम, एसपी ने ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर लोगों को जागरूक किया। पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जो लोग बाहर से आए हैं उन्हें स्कूलों और घरों में क्वारंटीन करें।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित अन्य शहरों में नौकरियां करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के बाद यह लोग एक साथ बढ़े शहरों से निकलकर अपने-अपने गांव तक पहुंच गए। हजारों लोग ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आए हुए हैं। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत बढ़ गई है। प्रशासन भी विशेष सतर्कता बरत रहा है।
डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले ने सहावर क्षेत्र के म्यांसुर, सहवाजपुर सहित जिले के कई गांव में दौरा किया। लोगों से जानकारी ली कि कितने लोग बाहर से आए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों में क्वारंटीन के लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद बनाए रखें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग को डीएम ने निर्देश दिए हैं कि बाहर से आए लोगों को स्कूलों में क्वारंटीन करें और उनके परिजनों को घरों में क्वारंटीन कराएं। इस कार्य में कोई लापरवाही न बरतें। डीएम ने कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई कोरोना संक्रमण के लक्षण से ग्रसित पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीमों और कंट्रोल रूम को दें।
विज्ञापन

यहां दें सूचनाएं-
- संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष- 8445154808
- जनपद नियंत्रण कक्ष- 05744- 272027, 272028
- व्हाट्सएप नंबर- 9528972258
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें