फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से लोडर पलटा, दो की मौत, 26 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना किरावली क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास के करहरा गांव के मोड़ पर ट्रक की टक्कर से लोडर (पिकअप) पलट गया। हादसे में नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहे 2 लोगों की मौत हो गई। 26 घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना रात तकरीबन 9:30 बजे की है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि सभी लोग खेरागढ़ और जगनेर के रहने वाले हैं। गाड़ी में करीब 30 लोग सवार थे। उन्हें किरावली के डावली गांव रिश्तेदार के बच्चे के नामकरण संस्कार में शामिल होने जाना था। चालक न्यू दक्षिण बाईपास होकर जा रहा था। किरावली थाना क्षेत्र में गांव करहरा के मोड़ पर गाड़ी को धीमा किया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में लोडर पलट गया। इससे चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया। मौके पर जुड़े लोगों ने घायलों को उठाया। सूचना पर थाना किरावली पुलिस पहुंची और घायलों को एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंची। इनमें से खेरागढ़ निवासी साहब सिंह (50) और जगनेर निवासी हरीशचंद्र (45) की माैत हो गई। वहीं 26 लोगों को सिर, हाथ और पैर में चोटें लगी हैं। इस पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें