फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है लापरवाही की: स्कूल वैन में झुलसी एलकेजी की छात्रा, डॉक्टर के पास तक नहीं ले गया चालक

Tue, 12 Sep 2023 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ताजगंज स्कूल वैन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्रा के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि वैन में छात्रा का पैर कूलेंट से जल गया। चालक उसे डॉक्टर के पास ले जाने की जगह घर छोड़ गया। 
 
विज्ञापन
स्कूल वैन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में निजी वैन में चालक की लापरवाही से एलकेजी की एक छात्रा झुलस गई। आरोप है कि स्कूल जाते समय वैन के कूलेंट से गर्म पानी छात्रा के पैरों पर गिर गया। इसके बावजूद चालक उसे चिकित्सक के पास नहीं ले गया। घर छोड़कर चला गया। छात्रा के पिता ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


पुष्पांजलि हैबिटेट, शमसाबाद रोड पर अंकुर महाजन का कंप्यूटर एसेसरीज का कारोबार है। उनके मामा संजय सिंह ने बताया कि अंकुर की साढ़े 4 साल की बेटी लविश्का सेंट एंथनीज स्कूल में कक्षा एलकेजी में पढ़ती है। उसे स्कूल ले जाने और आने के लिए निजी वैन लगा रखी है। चालक मनीष है। रोजाना 10-12 बच्चे स्कूल जाते हैं।

सोमवार सुबह 6:15 बजे चालक लविश्का को लेकर गया। 15 मिनट बाद उसे एक व्यक्ति के माध्यम से घर भेजा। कहा कि वैन के कूलेंट में लीकेज की वजह से गर्म पानी लविश्का के पैर पर गिर गया। वह झुलस गई। परिजन घबरा गए। परिजन बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे। उसका उपचार कराया। पिता ने मामले में वैन चालक की लापरवाही पर थाना ताजगंज में तहरीर दी। ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैजिक शो: पर्दा उठते ही डांस करती आई युवतियां, फिर की ऐसी हरकतें; शर्म से पानी-पानी हो गए दर्शक

बिना फिटनेस दौड़ रही थी वैन
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि वैन को सीज कर दिया गया है। 8000 रुपये का चालान काटा है। नवंबर 2021 से वैन की फिटनेस नहीं थी। बीमा भी खत्म हो चुका है। चालक ताजगंज क्षेत्र का मनीष कुमार है, उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में तहरीर के आधार केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चालक ने लापरवाही की है। वैन में खराबी की वजह से हादसा हुआ। यह किसी स्कूल से अटैच नहीं थी, निजी तौर पर चला रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: पुश्तैनी मकान तोड़ते वक्त मिला लकड़ी का बक्शा, खोल कर देखा तो मिली ऐसी चीज; डर से कांप गए घरवाले

नियमों की हो रही अनदेखी
स्कूल वैन और ऑटो में अनदेखी की जा रही है। क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाया जाता है। आरटीओ के प्रवर्तन दल कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। पूर्व में वैन और ऑटो से कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद उन पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस के पास भी स्कूली वाहन चालकों का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें