फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बारिश से स्मार्ट सिटी के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के हाल खराब, समस्याएं झेल रहे यात्री; सुनने वाला कोई नहीं

Tue, 09 Jul 2024 04:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

थोड़ी सी बारिश से स्मार्ट सिटी आगरा के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के हाल खराब हो गए। पानी भरने से यात्रियों को समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। इनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। 
विज्ञापन
आगरा के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौंकिए नहीं यह कोई ताल-तलैया नहीं है। यह नजारा है आगरा के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का। यह शहर ताजमहल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। स्मार्ट सिटी भी घोषित किया गया है। इसी स्मार्ट सिटी के बस स्टैंड का यह हाल है। जहां से देश-विदेश के यात्री यात्रा करते हैं। 

विज्ञापन


इस बस स्टैंड पर प्रतिदिन पूरे देश के विभिन्न राज्यों के हजारों यात्री उतरते हैं। बस स्टैंड से अलग-अलग स्थान पर आते जाते हैं। मामूली बारिश में ही यहां इतना पानी भर गया कि यात्री परेशान हो गए। गंदे पानी से होकर यात्रियों को बस तक पहुंचना पड़ता है। वहीं बस से उतरकर बाहर हाईवे तक आना हो तब भी गंदे पानी से होकर आना पड़ता है। 

बस स्टैंड पर जलभराव न हो इस पर सरकार ने काफी पैसा खर्च किया। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ। बस स्टैंड में प्रवेश करते ही जलभराव से दो-चार होना पड़ता है। कितने ही बचने की कोशिश करें लेकिन बिना गंदे पानी में घुसे ना तो आप बस तक पहुंच सकते हैं। ना ही बस से उतरकर हाईवे तक आ सकते हैं। 
विज्ञापन


बस स्टैंड के प्रवेश द्वार (एंट्री स्थल) पर ही गंदा पानी भरा हुआ है। इस समस्या की तरफ ना बस स्टैंड प्रशासन का ध्यान है, ना ही शासन का। इससे स्मार्ट सिटी आगरा की साख भी खराब हो रही है। विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्री यहां की अच्छी छवि लेकर कैसे जाएं। वह इतना जरूर कहते हैं कि आगरा तो पूरी दुनिया में ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है, बड़ा पर्यटन क्षेत्र है। इसके बाद भी यहां यह हाल है।

बस स्टैंड पर मौजूद कुछ यात्रियों ने बातचीत में कहा कि बहुत बुरा हाल है। यहां पानी इतना भरा है कि निकलने में काफी परेशानी हो रही है। आगरा के बस स्टैंड का ऐसा हाल नहीं होना चाहिए। एक यात्री जो प्रतिदिन आगरा आते- जाते हैं, उन्होंने कहा कि वर्षों से बस स्टैंड यह समस्या बनी है। लेकिन, इसका निदान अभी तक नहीं किया गया है। कम से कम ऐसी व्यवस्था तो हो जाए की बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर पानी ना भरे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें