गांव पहुंचे एडीजी राजीव कृष्ण और एसपी देहात
- फोटो : अमर उजाला
जहरीली शराब पीने से हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी :एडीजी
एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि कौलारा कला में मृतकों के परिजन और ग्रामीणों से बात की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। कब शराब ली, कब तबीयत खराब हुई, इसकी जानकारी दी। इसमें कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। अलीगढ़ की तरह आगरा में भी संगठित तरीके से अपराध किया जा रहा होगा तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब तक दस लोगों की मौत शराब पीने के बाद कही जा रही है। जिनका पोस्टमार्टम हुआ है, उनके विसरा की जांच कराई जा रही है। जांच सभी दिशाओं में चल रही है। शराब के अपमिश्रित-जहरीली होने और मेडिकल की दिशा में जांच हो रही है। सभी विभागीय कर्मचारी और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
अलीगढ़ की तरह यहां भी तो रैकेट सक्रिय नहीं
डौकी क्षेत्र के कौलारा कला गांव में शराब पीने से चार लोगों की मौत से अफसरों में बुधवार को भी हड़कंप रहा। बुधवार को एडीजी, मंडलायुक्त, आईजी, डीएम, एसएसपी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एडीजी ने कहा कि जांच की जा रही है कि जिले में अलीगढ़ और हाथरस जैसा कोई रैकेट तो सक्रिय नहीं है, जो जानलेवा शराब की आपूर्ति दुकानों पर कर रहा है। मृतक रामवीर का रात में जबरन अंतिम संस्कार करा दिए जाने से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित थे। इस पर बुधवार को एडीजी जोन आगरा राजीव कृष्ण, मंडलायुक्त अनिल गुप्ता, आईजी रेंज नवीन अरोड़ा, जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी कौलारा कला पहुंचे। परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी।
मथुरा में लालू के लाल: पारिवारिक कलह से दूर गुरु की शरण में वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप, भाई से रिश्तों पर बोले हम 'कृष्ण-अर्जुन' की जोड़ी
मृतक राधेश्याम और अनिल की फाइल फोटो बाएं से दाएं
- फोटो : अमर उजाला