फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ की टहनियों को चीरते हुए आई मौत: बारिश में भींगने से बचने के लिए खड़ा था किशोर, आकाशीय बिजली ने ली जान

Sat, 27 May 2023 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल के गांव हाजीपुर में शनिवार सुबह बारिश से बचने के लिए एक किशोर पेड़ के नीचे बैठ गया, तभी उस पर बिजली गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी राजकुमार जाटव का पुत्र अनमोल (16) सुबह खेत पर गया था। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए अनमोल  खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी उस पर बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

रोते बिलखते परिजन खेत पर पहुंच गए। उधर सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें