फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

863 नलकूपों के खिलाफ आज से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली चोरी करने वाले नलकूप संचालकों के खिलाफ एक अक्तूबर से अभियान चलाया जाएगा। जिले में लगभग 18 हजार निजी नलकूप संचालित हैं। इनमें से 863 नलकूप बिजली चोरी करके चलाए जा रहे हैं। बकाया बिल जमा नहीं होने पर इन नलकूपों के कनेक्शन पहले ही काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने बिल जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किए। अब विभाग द्वारा बिल जमा नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नलकूप संचालक कनेक्शन काटे जाने के बाद बिजली चोरी करके नलकूप चला रहे हैं। इससे विभाग को राजस्व की हानि हो रही है। विभाग ने ऐसे नलकूप चिह्नित किए हैं, जिन पर बकाया बिल होने के कारण उनके कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
अभियान चलाएंगी 27 टीमें
बकाया बिल जमा नहीं करने वाले नलकूप मालिकों के खिलाफ बिजली विभाग की 27 टीमें अभियान चलाएंगी। एसडीओ और जेई के नेतृत्व वाली टीमें बकाएदारों के घर पहुंचकर बिजली बिल जमा कराएंगी। अभियान के दौरान बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल जमा कराने केे लिए शासन और विभाग अभियान चला रहा है। बिजली चोरी हर हाल में रोकने के शासन के निर्देश हैं। एक अक्तूबर से बकाया बिल जमा नहीं होने वाले नलकूप मालिकों के खिलाफ अभियान चलाकर बिल जमा कराया जाएगा।- रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें