फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर कहीं लगा रहा ताला, कहीं होती रही सफाई

विज्ञापन
नवीन मंडी में खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर सफाई करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकारी क्रय केंद्रों पर बृहस्पतिवार यानी एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। अधिकांश केंद्रों पर अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। कहीं ताला लटका हुआ है तो कहीं बोर्ड गायब है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिले में धान की खरीद के लिए 15 सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर बृहस्पतिवार को किसान खरीद के लिए पहुंचेंगे। अमर उजाला की टीम ने जब बुधवार को केंद्रों की पड़ताल की तो यहां तैयारी नाकाफी नजर आईं। केंद्रों पर किसानों की सहूलियत के लिए बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।
कई जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कुछ केंद्रों के तो ताले तक नहीं खोले गए। नवीन मंडी में दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन यहां भी बोर्ड नहीं लगाया गया। ऐसे में किसानों को इन्हें ढूंढने में परेशानी होगी। यही हाल अन्य केंद्रों का भी रहा।
विज्ञापन

दृश्य एक: खाद्य विभाग क्रय केंद्र, नवीन मंडी।
नवीन मंडी में प्रशासन द्वारा खाद्य विभाग संस्था का धान क्रय केंद्र बनाया गया है। बुधवार को यहां शटर का ताला भी नहीं खुला। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि गेहूं खरीद बंद होने के बाद से यहां कोई भी नहीं आया। क्रय केंद्र पर कोई बैनर या बोर्ड भी नहीं लगा हुआ था।
दृश्य दो: भारतीय खाद्य निगम, नवीन मंडी
मंडी समिति कार्यालय के पास ही भारतीय खाद्य निगम का क्रय केंद्र प्लेटफॉर्म पर संचालित होता है। बुधवार को यहां कुछ कर्मचारी प्लेटफॉर्म पर रखी मक्का हटाते नजर आए। ये मक्का निजी आढ़तियों द्वारा रखी गई थी। यहां भी बैनर नहीं लगा था।
विज्ञापन

सभी केंद्र प्रभारियों को एक अक्तूबर से खरीद शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। हर हाल में बृहस्पतिवार से धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी।
उदित नारायन, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें