फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ठोस पैरवी, अब तक इतने मामलों में मिली अपराधियों को सजा

Thu, 16 Dec 2021 08:55 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

21 अगस्त को मिशन शक्ति अभियान का तीसरा चरण शुरू हुआ था। इस दौरान पांच केस में 14 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, छह केस में सात को दस साल से अधिक और 29 केस में 33 अभियुक्तों को दस साल से कम की सजा पुलिस और अभियोजन के समन्वय से कराई गई। 
विज्ञापन
'शक्ति' का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस और अभियोजन भी आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए ठोस पैरवी कर रहा है। पहले, दूसरे और तृतीय चरण के अभियान में 121 केस में 170 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। अकेले 16 केस में 36 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, 13 केस में 23 को दस साल से अधिक और 92 केस में 111 अभियुक्तों को दस साल से कम की सजा कराई गई। वहीं 682 अभियुक्तों की जमानत निरस्त कराकर दोबारा जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन

आरोपियों को दोबारा जेल भेजा
आईजी रेंज नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अभियोजन कार्यालय में बैठक की थी। एसएसपी के मुताबिक, मिशन शक्ति अभियान के प्रथम चरण की शुरूआत अप्रैल 2020 में हुई थी। पहले और दूसरे चरण के तहत 17 अक्तूबर 2020 से लेकर 21 अप्रैल तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 केस में 22 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, सात केस में 16 अभियुक्तों को दस साल से अधिक और 63 मामलों में 78 अभियुक्तों को दस वर्ष से कम की सजा दिलाई गई। 483 अभियुक्तों की जमानत निरस्त कराकर आरोपियों को दोबारा जेल भेजा गया।

विज्ञापन

किया जाएगा जागरूक
आईजी और एसएसपी ने बैठक में महिलाओं, बच्चों और बच्च्यिों के साथ होने वाले अपराध की रोकथाम और बचाव से अवगत कराया। इस दौरान संबंधित को दिशा निर्देश भी दिए गए। वहीं जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर देने पर विचार किया गया।
यह मुकदमे किए गए चिह्नित
- एसएन मेडिकल कालेज की पीजी की छात्रा योगिता गौतम हत्याकांड।
- कमला नगर में लूट के दौरान महिला चिकित्सक की हत्या।
- सिकंदरा क्षेत्र में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या। जंगल में फेंका था शव।
- कोतवाली के मोहल्ला कूंचा साधूराम में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या का मामला।

मिशन शक्ति अभियान के तहत कई कार्यक्रम चल रहे हैं। गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्लों में बीट की महिला सिपाही जाकर महिलाओं और लड़कियों को जागरूक कर रही हैं। स्कूल-कालेज में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं महिला अपराध के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद केस में चार्जशीट लगाने से लेकर गवाही पूरी कराने का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। 25 और मामले चिह्नित किए गए हैं, जिनमें एक या दो गवाहों की गवाही रह गई है। जल्द ही इसे भी पूरा करके अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए ठोस पैरवी की जा रही है। सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी
अजब-गजब: पत्नी की कसम दिला पिलाई शराब, लूट ले गए ई-रिक्शा, पुलिस ने पकड़ा चोरी करने वाला गिरोह

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें