फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस का जवाब न देने पर सात कीटनाशक दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कीटनाशक दवाओं के नमूने फेल होने के बाद सात विक्रेताओं को कई महीने पहले जारी किए गए नोटिस का जवाब नहीं देने पर संबंधित का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उनसे संबंधित दवा का विक्रय रोकते हुए साक्ष्यों सहित अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। लंबा समय बीतने के बाद भी संबंधित विक्रेताओं ने अपना पक्ष नहीं रखा। इसी के चलते जिला कृषि अधिकारी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कृषि रक्षा विभाग समय-समय पर कीटनाशक दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजता है। फरवरी और मार्च 2021 में भेजे गए कीटनाशक दवाओं के नमूनों में से सात दवाओं के नमूने फेल हो गए थे। इसके संबंध चार कीटनाशक दवा विक्रेताओं को 12 अप्रैल 2021 को नोटिस जारी कर स्टॉक की बिक्री न करने और अपना पक्ष साक्ष्य सहित उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था।
इसमें मै. अजय एग्रो एजेंसी मैनपुरी, मै. श्याम बीज भंडार एवं कीटनाशक भंडार ज्योंति रोड मैनपुरी, मै. प्रकाश बीज भंडार स्टेशन रोड मैनपुरी और मै. न्यू प्रिंस बीज भंडार ज्योंति रोड मैनपुरी शामिल थे। 20 जून को तीन अन्य कीटनाशक दवा विक्रेताओं को नमूने फेल होने पर नोटिस जारी कर स्टॉक का विक्रय रोकने और साक्ष्य सहित जवाब उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए थे। इसमें मै. अवस्थी कृषि सेवा केंद्रं अजीतगंज, मै. गोपाल बीज एजेंसी एलाऊ चौराहा मैनपुरी और मै. उर्मिला बीज एजेंसी खरपरी शामिल थे।
विज्ञापन

कई माह बीतने के बाद भी सभी सात कीटनाशक दवा विक्रेेताओं ने न तो साक्ष्य दिए और नही स्टॉक का विक्रय रोका। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी सूर्यप्रातप सिंह ने विक्रेताओं के लाइसेंस शुक्रवार को निलंबित कर दिए। सभी को तीन दिन में पक्ष रखने का अंतिम मौका दिया है। अगर पक्ष नहीं रखा गया तो उनके लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई की जाएगी।
कीटनाशक दवाओं के नमूने फेल होने के बाद संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया था। कई-कई महीने बीतने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया है। सभी सात विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही उन्हें तीन दिन का अंतिम मौका अपना पक्ष रखने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

सूर्यप्रताप सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें