फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बीहड़ में तेंदुए ने किया किसान पर हमला, भिड़कर बचाई जान, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 03 Jan 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जनपद के बीहड़ में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है। इस बार तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
बीहड़ में देखा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद के चंबल के बीहड़ में रविवार की दोपहर हरलालपुरा गांव के 45 वर्षीय किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीखें सुनकर बीहड़ में मौजूद चरवाहे लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


हरलालपुरा गांव निवासी हरि बिहारी ने बताया कि वह फसलों की सुरक्षा के लिए बाड़ लगाने के लिए झांकर (झाड़ियां) लेने के लिए बीहड़ में गए थे। तभी तेंदुए ने हमला किया। बचाव के लिए वह तेंदुए से भिड़ गए। शोर भी मचाया, जिससे बीहड़ में मौजूद चरवाहे मौके पर आ गए। 

विज्ञापन


हमले में किसान का हाथ जख्मी
तेंदुए के हमले में किसान का एक हाथ जख्मी हो गया है। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। किसान को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। वन विभाग की टीम वन्य जीव की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


सुबह किया था बछडे़ का शिकार, दो शावक भी हैं
ग्रामीणों के मुताबिक हरलालपुरा के समीप बीहड़ में तेंदुए ने रविवार की सुबह बछडे़ का शिकार भी किया था। तब चरवाहे वहां से भाग आए थे। लोगों ने बताया कि तेंदुए के साथ दो शावक भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के समीप पहली बार तेंदुआ दिखा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें