फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मृतक आश्रित के नाम जमीन कराने के लिए शिकोहाबाद तहसील में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तहसील प्रशासन ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी लेखपाल को तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया।