फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक बच्चों को 'गुड टच और बैड टच' के बारे में अवश्य समझाएं

विज्ञापन
बांकनेर में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी में विधिक जानकारी देतीं जिला विधिक सेवा प - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जनपद न्यायाधीश दिवेशचंद्र सामंत के दिशा निर्देशन में अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सर्वोदय पब्लिक स्कूल में लगाया गया। जिसमें लोगों विधिक जानकारियां दी गईं। वहीं अभिभावकों को बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सचिव नितिशा सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में अवश्य बताएं। जिससे बच्चे दूसरों के द्वारा किए गए र्स्पश को समझ सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को यौन शिक्षा एवं उनके प्रति हो रहे शोषण के प्रति भी जागरूक किया जाए। जिससे वह यौन शोषण से बच सकें।
वहीं विभिन्न कानूनी जानकारियां और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया। पराविधिक स्वयं सेवक सुरेंद्र श्रीवास्तव ने लोगों को पंफलेट वितरित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं को बताया। इन योजनाओं में विधवा पेंशन, वृ़द्धावस्था पेंशन, क्षतिपूर्ति योजना एवं निशुल्क अधिवक्ता संबंधी आदि विधिक जानकारी प्रदान भी प्रदान की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें