लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी महकमों की कार्यप्रणाली बदल गई है। जिन सरकारी विभागों के कार्यालयों में अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की तस्वीर लगीं थी, उन्हें अब उतारा जा रहा है।
नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण, विकास भवन सहित कई कार्यालयों में अधिकारियों के दफ्तरों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि की तस्वीर लगी थीं।
आचार संहिता लगने के बाद नगर निगम जिस तरह से शहर में राजनीतिक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर उतार रहा है। उसी तरह से सरकारी कार्यालयों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर भी उतरने लगी हैं। केवल महात्मा गांधी और बाबा साहब की तस्वीर रहेंगी।