फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: बड़े राजनीतिक दलों का खेल बिगाड़ सकते हैं ये छोटे दल

Mon, 11 Mar 2019 07:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा लोकसभा चुनाव में छोटे दलों के उम्मीदवार भी बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ने में पीछे नहीं रहेंगे। जिले की आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों पर मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन, समानता मोर्चा और पीस पार्टी के उम्मीदवार भी दम दिखाएंगे। लोक जनशक्ति पार्टी जैसे दल भाजपा प्रत्याशियों के साथ होंगे।
विज्ञापन


मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। प्रदेशाध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि पार्टी आगरा और फिरोजाबाद में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। फतेहपुरसीकरी और आगरा की दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। 

समान अधिकार पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी फतेहपुरसीकरी सीट पर भाग्य आजमाएंगे। कुलदीप शर्मा ने बताया कि पार्टी ने अभी आगरा लोकसभा सीट पर कोई उम्मीदवार तय नहीं किया है। वह आरक्षण के विरोध में समानता मोर्चा के प्रत्याशी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मोर्चे में विश्व शक्ति पार्टी, सपाक्ष, आरक्षण विरोधी मोर्चा जैसे दल शामिल हैं। उधर, मुस्लिम और दलित वोटों में सेंध लगाने के लिए पीस पार्टी के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। पीस पार्टी के नेताओं का कहना है कि उनका दल भी चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है। 

दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी, महान दल, लोक जनतांत्रिक पार्टी जैसी पार्टियों के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। लोजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जेएस तोमर का कहना है कि वह एनडीए के घटक दल हैं, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें