आगरा। लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप की ओर से लीडर्स आगरा अवॉर्ड्स का 14वां संस्करण 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को यह समर्पित होगा।
विज्ञापन
मंगलवार को राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड समारोह शहर की प्रतिभाओं और विभूतियों को सम्मान देने का माध्यम बन चुका है। लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा और महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि इस वर्ष बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को कार्यक्रम समर्पित किया गया है। प्रदेश के प्रख्यात क्रिकेटर और आगरा के प्रथम रणजी खिलाड़ी मनमोहन अस्थाना को भी श्रद्धांजलि दी जाएंगी। इस दौरान पार्षद शरद चौहान, राहुल जैन, पूर्व पार्षद आशीष पाराशर, सुनील बग्गा, स्वीटी चौहान, रॉबिन जैन, हरीकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।