फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसपी से वकीलों की वार्ता रही बेनतीजा, जारी रहेगा धरना

Tue, 02 Jul 2024 07:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी से वकीलों की वार्ता रही बेनतीजा, जारी रहेगा धरना
विज्ञापन


- कलेक्ट्रेट के वकीलों ने न्यायालयों में नहीं किया काम

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के वकीलों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। वकीलों की एसपी से वार्ता बेनतीजा रही। वकीलों ने बार एसोसिएशन के सभागार में धरना दिया। पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार राजस्व न्यायालयों में काम नहीं किया। वकीलों के कार्य बहिष्कार से वादकारी केवल तारीखें लेकर लौट गए।

कलेक्ट्रेट के वकील 10 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के सभागार में धरना दे रहे हैं। सोमवार को वकीलों ने बैठक करके राजस्व न्यायालयों में कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। इसके चलते मंगलवार को वकीलों ने राजस्व न्यायालयों में काम नहीं किया। वकीलों द्वारा कार्य बहिष्कार करने से तारीखें करने आए वादकारी न्यायालयों से केवल तारीखें लेकर ही लौट गए।
विज्ञापन


अध्यक्ष सवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वकीलों और परिजन के साथ होने वाले अपराध में पुलिस गंभीरता नहीं बरतती है। पुलिस की कार्यशैली से वकीलों में असंतोष है। कलेक्ट्रेट के वकील रामपाल सिंह की पुत्री पूजा के साथ हुई घटना में दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस ने धारा 307 हटा दी है। अवनीश सक्सेना के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक राजस्व न्यायालयों का अनिश्चित कालीन बहिष्कार जारी रखेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान कराने के लिए वकीलों की एसपी के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही है। अशोक दीक्षित, अभिषेक मिश्रा, अशोक कुमार, आशीष सक्सेना, अवनीश सक्सेना, सौरभ पांडेय, संजीव यादव, देवेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें