फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह में ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2026 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: ई-रजिस्ट्री के विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बाह। ई-रजिस्ट्री के विरोध में शनिवार को बाह के वकीलों की बृहस्पतिवार को शुरू हुई कलमबंद हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट के न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


बाह में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करने वाले यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि ई-रजिस्ट्री से दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और मुंशियों की आजीविका छिन जाएगी। पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन बाह एवं सिविल बार बाह भी हितों पर कुठाराघात करने वाले ई-रजिस्ट्री के विरोध में शामिल हैं। रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी होने से बैनामा कराने वाले एवं न्यायिक कार्य का बहिष्कार होने से वादकारी दिन भर परेशान रहे। इस दौरान चंद्रकेतु श्रीवास्तव, रामनिवास बघेल, देवीचरन यादव, सुनील शुक्ला, मनोज पचौरी, दानिश हुसैन, युधिष्ठर सिंह, सचिन दुबे, सुदामा प्रसाद, सुशील भदौरिया, मुदस्सिर हुसैन, अजय पचौरी, वीरेश तिवारी, वसीम पठान, प्रेम सिंह यादव, मुजक्किर हुसैन, अखिल प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें