आगरा एडवोकट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि आरोपी कश्मीरी छात्रों का समर्थन करने से अधिवक्ता समाज खिन्न है। प्रदर्शन के दौरान जनपद बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, भाजपा कानून एव विधि विषयक विभाग के महानगर संयोजक एसपी भारद्वाज, उमेश वर्मा, गगन शर्मा, कृपाल सिंह वर्मा, देवेंद्र सिंह, ऋषि कुमार, पंकज पाराशर आदि मौजूद रहे।
जेल पर नहीं पहुंचे कश्मीरी छात्रों के परिजन
टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोपी कश्मीरी छात्र अरशीद यूसुफ, इनायत अल्ताफ शेख और शौकत अहमद गनी की जिला जेल की विशेष बैरक में रखा गया है। उन्हें 28 अक्तूबर को कोर्ट ने जेल भेजा था। शुक्रवार को आरोपी छात्र इनायत के चाचा रियाज आगरा पहुंचे। अन्य दो छात्र के परिजन भी आने वाले थे। मगर, शनिवार को कोई नहीं पहुंचा। परिजन जेल में मुलाकात करने भी नहीं गए।
मुलाकात से पहले दिखानी होगी कोरोना जांच रिपोर्ट
जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि जेल में मुलाकात कराने से पहले बंदियों के परिजनों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके साथ ही परिजनों को 72 घंटे के अंदर की कोरोना जांच रिपोर्ट भी दिखानी होगी। उधर, आरोपी छात्रों का आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट कराया गया था। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। विशेष बैरक में बंदियों को विशेष सुरक्षा में रखा गया है। उन पर नजर भी रखी जा रही है।