फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का गजब कारनामा: जिंदा है मकान मालकिन और विवेचना में दिखा दिया मृत, डीसीपी सिटी ने दिए जांच के आदेश

Tue, 10 Oct 2023 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जगदीशपुरा पुलिस ने  जिंदा मकान मालकिन को मृत बताकर विवेचना में गड़बड़ी की। पीड़िता ने मामले में डीसीपी सिटी से शिकायत की, जिसके बाद मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने एक विवेचना में खेल कर दिया। जिंदा मकान मालकिन को विवेचना में मृत दर्शा दिया। इससे मकान पर अवैध कब्जेदार काबिज हैं। आवास विकास परिषद की टीम भी मकान खाली नहीं करा सकी है। अब मामला डीसीपी सिटी सूरज राय के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश किए हैं।

विज्ञापन


सेक्टर 12ए में 162 वर्ग मीटर का एक मकान है। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता ने थाना जगदीशपुरा में केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि राजकुमार ने मकान पर कब्जा किया है। मकान का आवंटन खंदारी के आजाद नगर निवासी राजेश कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी संगीता गुप्ता के नाम पर किया गया।

ये भी पढ़ें - जनकपुरी महोत्सव 2023: आज निकलेगी राम बरात, संजय प्लेस में प्रवेश नहीं कर सकेंगे वाहन; इन मार्गों पर न जाएं
विज्ञापन


बोलीं, मैं शिक्षिका हूं...
मामले में विवेचना विवेचक वीर सिंह ने की। आरोपी राजकुमार के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। मगर, इसमें लिखा कि संगीता गुप्ता की मृत्यु हो गई है। इस बात की जानकारी संगीता और उनके पति को हुई तो वह पुलिस आयुक्त के पास गए। संगीता ने कहा कि वह शिक्षिका हैं। गलत विवेचना कर आरोपपत्र दाखिल किया गया है। बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली है। पुलिस आयुक्त ने एसीपी लोहामंडी को जांच के आदेश किए हैं। पूर्व में प्रशासन की टीम मकान खाली कराने गई थी लेकिन बिना खाली कराए लौट आई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा: स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल; 4 गिरफ्तार

जांच कराई जा रही
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। विवेचना में दरोगा की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आवास विकास परिषद की ओर से प्रपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तो कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें