फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर के जंगल को खुर्द-बुर्द कर रहे भूमाफिया

Sun, 26 Apr 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर कॉरिडोर में निर्माण कार्य जब से शुरू हुआ है, बटेश्वर क्षेत्र की वन विभाग की जमीन पर भूमाफियाओं ने पैनी नजर गढा दी है। फर्जी बैनामों के जरिए सांझ ढलते ही वन विभाग के जंगल को खुर्द बुर्द करने का कार्य शुरू हो जाता है। खनन माफिया अवैध रूप से मिट्टी की ढुलाई का कार्य भी यहीं से कर रहे हैं। यहां जंगल से सटे क्षेत्र में लगातार प्लाॅटिंग काटकर जंगलात की जमीन को कब्जाने का खेल का षडयंत्र भी चल रहा है।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर वन विभाग की जमीनों पर हो रहे कब्जे को लेकर प्रशासन को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित कराया है। शिकायती पत्र में कहा है कि तीर्थ बटेश्वर स्थित मंदिर को जाने वाले रास्ते में दोनों तरफ कथित भूमाफिया वन विभाग की जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम बना कर स्थलीय निरीक्षण कर वन विभाग की जमीन को संरक्षित एवं अवैध कब्जों को रोकने की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित कुमार ने उप जिलाधिकारी बाह संतोष कुमार शुक्ला को प्रेषित पत्र में बटेश्वर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर कुछ व्यक्तियों की ओर से अनाधिकृत रूप से कब्जा एवं अवैध खनन व निर्माण की गतिविधियां सामने आईं हैं। इस प्रकरण में वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित करने का अनुरोध किया है, ताकि अवैध कब्जा व खनन निर्माण को रुकवाया जा सके। इधर उप जिलाधिकारी ने वन क्षेत्राधिकारी के पत्र के आलोक में इस प्रकरण में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर 28 अप्रैल को स्थलीय व अभिलेखीय परीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। पूर्व केबिनेटमंत्री अरिदमन सिंह ने बताया कि बटेश्वर में दोनों मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ कथित भूमाफियाओं द्वारा फर्जी बैनामे किए जा रहे हैं, अवैध खनन भी किया जा रहा है। प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें