फतेहपुर सीकरी। कस्बा के कलार गली निवासी 42 वर्षीय अलका अपने बेटे के साथ 19 अप्रैल को स्कूटी से आगरा जा रही थीं। स्कूटी का पहिया गड्ढे में आने अनियंत्रित होकर अलका सड़क पर गिर पड़ीं। सिर र मुंह में चोट लगने के कारण घायल रसोईया को उपचार के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान अलका की मृत्यु हो गई। उनके पति संविदा कर्मी उमेश कुमार की कोरोना में मृत्यु हो चुकी है।