फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड: आगरा में प्रदर्शन, सड़क से कलक्ट्रेट तक हंगामा, सरकार बर्खास्तगी की मांग

Tue, 05 Oct 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

किसानों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। 
विज्ञापन
आगरा: प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर कांड के विरोध में सोमवार को ताजनगरी में सड़क से लेकर कलक्ट्रेट तक दिनभर हंगामा होता रहा। किसानों की हत्या के आरोप लगाते हुए सपा, कांग्रेस, आप और किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। सपाइयों ने जाम लगाया और गिरफ्तारियां दीं, तो किसानों ने सरकार के पुतले फूंके। पीएम मोदी व सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्ष ने सरकार बर्खास्तगी की मांग उठाई।

विज्ञापन

किसानों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। सरकार पर किसानों के प्रति क्रूरता के आरोप लगाए। रामपाल सिंह, रविंद्र सिंह, अवधेश कुमार, केएस राणा, बनवारी लाल, कृपाल सिंह, राम प्रकाश आदि ने शहीद किसानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। वहीं, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष बने सिंह पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो... के नारे लगाए। कपिल वाजपेयी, अनमोल बंसल, दिलीप सिंघल, गौरव अरोड़ा आदि मौजूद रहे। 

एमजी रोड पर जाम का प्रयास, हिरासत में सपाई
सपा महानगर उपाध्यक्ष रिजवान रईसउद्दीन व पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल के नेतृत्व में सपाइयों ने धौलपुर हाउस के सामने एमजी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। रकाबगंज थाना ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘सरकार को बर्खास्त करें महामहिम’
सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और शहर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार ने कलक्ट्रेट घेराव का एलान किया, तो पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित उन्हें फतेहाबाद रोड स्थित जिला कार्यालय पर नजरबंद कर दिया। फतेहाबाद रोड पर ही सपाई सड़क पर धरना देकर बैठ गए। मौके पर अपर नगर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया। चौ. वाजिद निसार ने कहा कि सरकार किसानों की हत्याएं करवा रही है। महामहिम तत्काल अहंकारी सरकार को बर्खास्त करें। धरना स्थल पर पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, प्रदेश सचिव अवनींद यादव, शहर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, गौरव यादव, सुरेंद्र चौधरी, तेजपाल यादव, जेपी यादव आदि मौजूद रहे।

छात्रसभा ने फूंका पुतला
सपा नेता अखिलेश यादव की लखनऊ में गिरफ्तारी के विरोध में सपा छात्र सभा ने फतेहाबाद रोड स्थित आंबेडकर चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष चिराग तोमर, विपिन यादव, विशाल कश्यप, हेमंत वाल्मीकि ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
मथुरा: हादसे में बाइक सवार की मौत, शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, श्रद्धालु हुए परेशान 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें