फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अंते की मढैया के समीप मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बसई मोहम्मदपुर से सैय्यद को जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह एक महिला का शव बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया जांच में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की गई है।
विज्ञापन

गांव बसई मोहम्मदपुर के ग्रामीण सैय्यद को जाने वाले मार्ग से गुजरे तो अंते की मढै़या के समीप सुबह महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। महिला का शव पड़ा होने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर ऋषि कुमार का कहना है कि महिला की उम्र करीब 22 से 24 साल के बीच की है। महिला के गले में चोट के निशान हैं। महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हत्या कर शव फेंके जाने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। महिला के बदन पर गुलाबी रंग की मैक्सी, लाल व नीला धारीदार स्वेटर, लाल रंग का शाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें