फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: महिला सिपाही ने की खुदकुशी की कोशिश, सोशल मीडिया पर वीडियो देख सहकर्मियों ने बचाया

Mon, 05 Jul 2021 06:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

महिला सिपाही ने थाना प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्मघाती कदम उठाया। उसने इसका वीडियो एक व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया। वीडियो देखकर महिला पुलिसकर्मियों ने उसके कमरे पर पहुंचकर महिला सिपाही को आत्महत्या करने से रोका। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना सहावर में सोमवार दोपहर उस समय खलबली मच गई, जब एक महिला सिपाही ने थाना प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला सिपाही ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले वीडियो वायरल करने के साथ एक नोट भी लिखा है। इधर, थाना प्रभारी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। 

विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। थाना सहावर में तैनात महिला आरक्षी वैशाली पुंढीर ने परिसर में स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद साथी महिला पुलिसकर्मियों को जानकारी हुई। वे वैशाली पुंढीर की मदद को दौड़ी और उसे खुदकुशी करने से रोक लिया। 

महिला सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह खतरे से बाहर है। महिला सिपाही का आरेप है कि थाना प्रभारी पिछले एक माह समय से उत्पीड़न कर रहे हैं। दुर्व्यवहार करते हैं। उनके उत्पीड़न से तंग आकर जान देना चाहती थी। इधर, इस मामले की जब भनक पुलिस अफसरों को लगी तो खलबली मच गई। सीओ शैलेंद्र परिहार भी थाने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने महिला सिपाही से जानकारी ली
सीओ ने थाना प्रभारी से जानकारी ली। इसके बाद वह महिला सिपाही का हाल जानने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इधर थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। मामला जो भी हो, लेकिन इस घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमे में खलबली है।

महिला सिपाही वैशाली पुंढीर ने बताया कि सोमवार को वह बैंक ड्यूटी पर थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण कमरे पर वापस आ गई थी, लेकिन मुझे गैर हाजिर दिखा दिया गया। जब थाना प्रभारी को यह बात बताई गई तो उन्होंने अनसुना कर दिया और मेरी कोई बात नहीं सुनी। जिससे मैंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 

थाना प्रभारी ने आरोप नकारे
थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने कहा कि महिला सिपाही की ड्यूटी सोमवार को बैंक में थी। निरीक्षण के दौरान वह बैंक में अनुपस्थित पाई गईं। उनसे अनुपस्थिति का कारण मांगा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। जब उनकी गैर हाजिरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो महिला आरक्षी ने दबाव बनाने के लिए इस तरह की कोशिश की है। 

सीओ सहावर शैलेंद्र परिहार ने कहा कि थाना प्रभारी एवं महिला सिपाही के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो गया था। महिला सिपाही ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। जांच में पता चला कि महिला सिपाही बैंक ड्यूटी पर थीं, लेकिन थाना प्रभारी के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं। महिला आरक्षी का कहना है कि स्वास्थ्य खराब होने के बाद कमरे पर चली गईं थीं। उच्चाधिकारियों से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार अग्रिम जांच की जाएगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें