फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में मिला महिला का सड़ा गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली काली नदी में शुक्रवार की दोपहर एक महिला का कई दिन पुराना शव पड़ा दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बेवर और फर्रुखाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटा तक सीमा विवाद चलता रहा। सीमा तय होने के बाद शव को फर्रुखाबाद पुलिस ने मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर काली नदी में एक महिला का कई दिन पुराना सड़ा गला शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद वहां फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना के प्रभारी दिलीप कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को बाहर निकालने की बात हुई तो सीमा विवाद शुरू हो गया। शव जनपद की सीमा में है या फर्रुखाबाद की, इसका निस्तारण कराए जाने के लिए आसपास के ग्राम प्रधानों को मौके पर बुलाया गया। तहसील से लेखपाल की टीम बुलाई गई और नक्शा आदि देखा गया। करीब तीन घंटा बाद तय हुआ कि शव फर्रुखाबाद जनपद की सीमा में मिला है। इसके बाद फर्रुखाबाद पुलिस ने शव को निकलवाने के बाद मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें