फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से तीमारदार का बच्चा गायब होने से मचा हडकंप

विज्ञापन
01एमएनपी-57-जिला अस्पताल से लापता हुआ बालक मिलने के बाद मां के साथ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती पति की तीमारदारी कर रही महिला का आठ वर्षीय बालक शुक्रवार को अस्पताल से अचानक लापता हो गया। बच्चे के अस्पताल से लापता होने की जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल कर्मियों के प्रयास से करीब पांच घंटे बाद बच्चा शहर के मोहल्ला देवपुरा में मिला।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव संजापुर निवासी विनोद कुमार जिला अस्पताल में पिछले चार दिनों से भर्ती हैं। उनके साथ देखभाल के लिए उनकी पत्नी आरती दो साल की बच्ची विद्या और आठ साल के बच्चे शिवा के साथ तीमारदारी कर रही हैं। शुक्रवार की सुबह 11 बजे अचानक आठ साल का शिवा अस्पताल से लापता हो गया। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पहले तो अन्य तीमारदारों की मदद से विनोद की पत्नी आरती अपने बच्चे की अस्पताल परिसर में तलाश करती रही, लेकिन एक बजे तक जब बच्चा नहीं मिला तो उसने अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी। जानकारी होने पर सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार ने अस्पताल की सिस्टर को मामले में पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। अस्पताल में अन्य तीमारदारों ने बच्चे के गेट की तरफ जाते हुए देखा था। इससे आशंका थी कि बच्चा अस्पताल से बाहर जा चुका है। करीब चार बजे बच्चा शहर के मोहल्ला देवपुरा में घूमता मिला। जिसे अस्पताल कर्मियों ने तीमारदार के पास पहुंचाया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन और पति पत्नी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें