फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में शामिल 13 ग्राम सभाओं की नई आबादी में विद्युतीकरण का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम में शामिल 13 ग्राम सभाओं के आबादी क्षेत्र के लोग विद्युतीकरण नहीं होने से परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार विद्युतीकरण नहीं होने के कारण दूरदराज से तार डाल कर बिजली जलाई जा रही है। इस आशय का ज्ञापन क्षेत्रीय लोगों ने बृहस्पतिवार को डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

लगभग पांच वर्ष पूर्व नगर निगम में शामिल 13 ग्राम सभाओं ढोलपुरा, सैलई, दतौजी, लालपुर, आसफाबाद, रैना, ककरऊ, हिमांयूपुर एवं सुखमलपुर-निजामबाद, दीदामई, मोहम्मदपुर आदि के आबादी क्षेत्रों में विद्युतीकरण का अभाव है। विद्युतीकरण नहीं होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को दूरदराज से कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली जलानी पड़ती है।
लोगों की माने तो दूरदराज से तार डालने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। भाजपा मंडल कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार राठौर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा और डीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सभाओं में विद्युतीकरण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

---
नगर निगम में शामिल 13 ग्राम सभाओं में से अधिकांश क्षेत्र में ग्रामीण खंड से बिजली अपूर्ति दी जा रही है। विद्युतीकरण के लिए कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी। कार्ययोजना के तहत दो करोड़, 80 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। अवशेष कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

आरपी वर्मा एक्सईन बिजली शहरी क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें