फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में टेंट लगाने गए श्रमिक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव मरौली में शुक्रवार की सुबह एक शादी समारोह में टेंट लगाने गया श्रमिक कालीचरण (30) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी निवासी कालीचरण कोतवाली क्षेत्र में ज्योंती तिराहा के पास एक टेंट हाउस की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह दन्नाहार क्षेत्र के गांव मरौली निवासी राकेश कुमार की पुत्री के शादी समारोह में टेंट लगाने के लिए सामान लेकर गया था। टेंट लगाने का काम चल रहा था, इस दौरान लोहे का पाइप पिकअप से उतार कर ले जाते समय अचानक पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से कालीचरण गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आननफानन में जिला अस्पताल में लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें