फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अलाव ताप रहे मजदूर को कार ने रौंदा, मौके पर ही तोड़ दिया दम; आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार

Thu, 11 Jan 2024 09:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अलाव ताप रहे मजदूर को कार ने रौंद दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : Agra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार करीब सुबह 6 बजे सड़क पर बैठकर अलाव ताप रहे मजदूर को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। बोलेरो एक डेयरी से टकरा गई। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। चालक भाग निकला। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि श्याम नगर निवासी 40 वर्षीय रिंकू की मौत हुई है। वह मजदूरी करते थे। घर से अक्सर बाहर ही रहते थे। बुधवार सुबह गुलाब नगर में एक डेयरी के पास अलाव जलाकर बैठे हुए थे। तभी एक बोलेरो आई। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो की चपेट में आकर रिंकू दूर जाकर गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो डेयरी में टकरा गई। गनीमत रही कि डेयरी बंद थी। इस वजह से कोई मौजूद नहीं था। चालक बोलेरो को छोड़कर भाग निकला। गाड़ी के नंबर से मालिक का पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें