सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत
दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में चल रहा था इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के गोपीनाथ अड्डा के पास 2 सितंबर को हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुत्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरैरया निवासी संजीव कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। 2 सितंबर की रात वह काम करने के बाद पैदल ही घर जा रहे थे। वह जग आगरा रोड गोपीनाथ अड्डा के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल हुए संजीव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था। परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए थे। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया था। कुछ दिन इलाज के बाद संजीव ने दम तोड़ दिया। शनिवार को मृतक के पुत्र नवनीत ने तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।