फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरावली में हुए सड़क हादसे में मृतक संख्या हुई चार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खिरिया पीपर के पास बुधवार की रात ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी थी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आगरा व मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाने के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। चालक व बच्ची की हालत गंभीर है। मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव नगला कलू निवासी गिरीश चंद्र उर्फ बालिस्टर की पुत्री 21 वर्षीय शशी की शादी जनपद फिरोजाबाद के गांव सैलई निवासी संजय के साथ हुई थी। शशी को ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार को बालिस्टर चचेरे भाई 55 वर्षीय बेचेलाल पुत्र लटूरी लाल और अजब सिंह पुत्र जनक सिंह निवासी कीलरमॅऊ जनपद एटा के साथ बेटी की ससुराल पंचायत के लिए गए थे। पंचायत बेनतीजा रहने के बाद वह शशी व उसकी दो वर्षीय पुत्री नताशा को साथ लेकर गांव सराय लतीफ निवासी हरेंद्र पुत्र श्याम सुंदर के टेंपो से गांव आ रहे थे। देर शाम टेंपो जब गांव खिरिया पीपर के पास पहुंचा, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बेचेलाल व शशी की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। वहीं बच्ची सहित सभी चार लोग घायल हो गए थे।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शशी व बेचेलाल के शव मोर्चरी में रखवाए थे। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। देर रात रास्ते में बालिस्टर सिंह और अजब सिंह ने भी दम तोड़ दिया। वहीं चालक हरेंद्र व बच्ची की हालत गंभीर है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें