फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने पर 19 के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने के लिए बृहस्पतिवार को जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। 19 घरों में बिजली चोरी मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल के आदेश पर उप खंडों से सुबह आठ बजे बिजली चेकिंग के लिए टीमों को रवाना किया गया। टीमों ने क्षेत्र में जाकर चेकिंग की और बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता ज्ञानेंद्र पुष्कर ने टीम के साथ चेकिंग में गांव मनिगांव, नगला मले, रंपुरा और नगरिया में एक-एक बिजली चोरी पकड़ी। वहीं नारायनपुर में पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी। मौके पर कटिया और केबल जब्त कर ली। अवर अभियंत गिरी प्रसाद ने मंछना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सात घरों में और अवर अभियंता जयदयाल ने गांव गोलियापुर में तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी। 19 लोगों के विरुद्ध अवर अभियंताओं की तहरीर पर बिजली चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीमों ने बकाया बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें