चांदी के जेवरों की वर्षा
इसके बाद द्वारिकाधीश सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा वस्त्र, फल, मिठाई, मेवा, रुपए, पैसा, श्रृंगार सामग्री, मोती और चांदी के जेवरों की वर्षा की गई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पारंपरिक भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते खुशी मना रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं पर उपहारों और भगवत-प्रसाद की शुक्रवार सुबह वर्षा की गई।
ये भी पढ़ें - Krishna Janmashtami 2023: प्रगटे कन्हाई, गोकुल में बाजत बधाई...; बजे ढोल-नगाड़े और गूंज उठे घंटे घड़ियाल
बांके बिहारी मंदिर में भी मनोहर दृश्य
बांके बिहारी मंदिर में भी ऐसा ही मनोहर दृश्य देखने को मिला। नंदोत्सव के दौरान बधाई गायन और भजन शुरू हो गए हैं। भजन गायकों और भक्तों की टोली अपने आराध्य के अवतरण की प्रसन्नता में भाव-विभोर है और सड़कों पर राधे-कृष्णा का जप करते हुए भ्रमणशील है।
ये भी पढ़ें - Mathura Krishna Janmashtami 2023: ब्रज में जन्मे कन्हैया, बाल स्वरूप के हुए दर्शन; गूंजे जयकारे