फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुरुद्वारा शाहगंज में नौ दिनों तक सजेंगे कीर्तन दीवान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वें शहीदी वर्ष पर गुरुद्वारा श्री गुरु दशम पातशाह शाहगंज में अमृतवेले कीर्तन दीवानों की शृंखला सोमवार से अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव से प्रारंभ हुई। 17 से 25 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 4:15 से 6:30 बजे तक अमृतवेले में दीवान सजेंगे और संगत गुरु महाराज के चरणों में माथा टेककर गुरुनाम का सिमरन करेगी।
विज्ञापन


गुरुद्वारा कमेटी एवं अमृतवेला परिवार ने बताया कि यह आयोजन हर इन्सान को गुरुवाणी का सिमरन कर अपने जीवन को संवारने का मौका देती है। उन्होंने समस्त साध संगत से इस कीर्तन दीवान में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर प्रधान बॉबी आनंद, श्याम भोजवानी, लव पोपली, मुकेश कुकरेजा, मोहन गनवानी, अजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें