फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन में बनेगा किन्नर अखाड़े का आश्रम, बताया शिव का अंश, आचार्य महामंडेश्वर ने किया व्यासपीठ का पूजन

Sun, 13 Jun 2021 02:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

वृंदावन में किन्नर अखाड़े का आश्रम बनाएंगे, जो किन्नरों के उत्थान के लिए कार्य करेगा।
विज्ञापन
मथुरा: किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने व्यासपीठ का पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियाकांतजू मंदिर में चल रही शिवकथा में अठारहवें दिवस किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने व्यासपीठ का पूजन किया। उन्होंने कोरोना मुक्त भारत की कामना करते हुए टीकाकरण को जरूरी बताया। 
विज्ञापन


भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज ने गोपेश्वर महादेव की कथा श्रवण कराई। शनिवार को उज्जैन से आए महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने ऑनलाइन शिवकथा में कहा कि भगवान शिव ने अर्द्धनारीश्वर का रूप धरा था। किन्नर समाज शिव का अंश है।

जहां शिवकथा हो वहां किन्नर न आएं,  यह कैसे हो सकता है। कहा कि शीघ्र ही वृंदावन में किन्नर अखाड़े का आश्रम बनाएंगे, जो किन्नरों के उत्थान के लिए कार्य करेगा। महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरी, महंत दुर्गा देवी, अंबिकानंद गिरी, आदेश कुमार, इंद्रेश शरण, चंद्रप्रकाश शर्मा, जगदीश वर्मा, गजेंद्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में कोरोना: सप्ताहांत कर्फ्यू में संक्रमण दर शून्य से कम, 1035 लोगों की जांच में मिल रहा एक संक्रमित
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें