प्रियाकांतजू मंदिर में चल रही शिवकथा में अठारहवें दिवस किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने व्यासपीठ का पूजन किया। उन्होंने कोरोना मुक्त भारत की कामना करते हुए टीकाकरण को जरूरी बताया।
विज्ञापन
भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज ने गोपेश्वर महादेव की कथा श्रवण कराई। शनिवार को उज्जैन से आए महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने ऑनलाइन शिवकथा में कहा कि भगवान शिव ने अर्द्धनारीश्वर का रूप धरा था। किन्नर समाज शिव का अंश है।
जहां शिवकथा हो वहां किन्नर न आएं, यह कैसे हो सकता है। कहा कि शीघ्र ही वृंदावन में किन्नर अखाड़े का आश्रम बनाएंगे, जो किन्नरों के उत्थान के लिए कार्य करेगा। महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरी, महंत दुर्गा देवी, अंबिकानंद गिरी, आदेश कुमार, इंद्रेश शरण, चंद्रप्रकाश शर्मा, जगदीश वर्मा, गजेंद्र सिंह उपस्थित थे।