फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरियों को बहका किया अगवा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में अलग अलग स्थानों से दो किशोरियोें को बहका कर अगवा कर लिया गया। दोनों ही मामलों में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों की बरामदगी के लिए प्रयास शुरू किए हैं। नगर एक मोहल्ले से 24 दिसंबर को एक किशोरी को नगर का ही प्रदीप कुमार एवं दो अन्य साथी बहका कर अगवा कर ले गए। जब किशोरी की तलाश करने पर पिता को आरोपियों की जानकारी हुई तो पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मामले की शिकायत बाल कल्याण समिति कोर्ट में की गई। कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं अमांपुर कस्बा से एक किशोरी को कस्बा का ही युवक बहका कर अगवा कर ले गया। पिता ने तलाश किया तो उन्हें राजू के बारे में जानकारी हुई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों किशोरियों की तलाश शुरु की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें