फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: नोएडा के अस्पताल में कोरोना संक्रमित मिली सुहागनगरी की बालिका, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 31 Dec 2021 06:03 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बालिका बीमार होने के बाद नोएडा गई थी, जहां उसकी कोरोना की जांच कराई गई। अब गांव में जो भी लोग संपर्क में आए हैं उनकी जांच कराई गई है और उन्हें क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद की एक किशोरी नोएडा के एक अस्पताल में पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। करीब दो माह बाद कोरोना का मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग को बालिका के संक्रमित होने की जानकारी मिली तो सिरसागंज क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की एक टीम बालिका के घर पर रवाना की गई। बालिका के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। करीब सात लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन

बालिका का ऑपरेशन कराया
स्वास्थ्य विभाग ने सर्तकता बढ़ा दी है। सिरसागंज के मोहल्ला गांधी मंडी निवासी एक 13 वर्षीय बालिका कोरोना संक्रमित पाई गई है। बालिका के हाथ-पैर सुन्न हो जाने के कारण परिजन उसे दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। बालिका का ऑपरेशन भी कराया गया है। बालिका की 28 अदिसंबर को कोरोना जांच हुई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गई है। 
नोएडा से दी चिकित्सकों ने सूचना
कोरोना पॉजिटिव मिलते ही नोएडा स्थित अस्पताल के चिकित्सकों ने इसकी सूचना जनपद के स्वास्थ्य विभाग को दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्थानीय चिकित्सा प्रभारी को पूरी टीम के साथ मौके के लिए रवाना किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के परिवारीजनों के अलावा आसपास के लोगों से जो बालिका के संपर्क में रहे हैं उनसे पूछताछ की। करीब सात लोग बालिका के संपर्क में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर परिजनों के अलावा ऐसे लोग जो किशोरी के संपर्क में रहे हैं उनको तत्काल प्रभाव से होम क्वारंटीन कराया है। 
विज्ञापन


इस सबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि जिले की एक बालिका नोएडा के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित पाई गई है। बालिका के संपर्क में आए लोगों की जांच कराने के लिए सैंपल ले लिया है। सभी से अपील है कि सावधानी बरतें। हमने टीमों को भी अलर्ट रहने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन

एटा जेल में फैला कोरोना संक्रमण: पांच और बंदी सहित होमगार्ड भी पॉजिटिव, सात हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें