मथुरा में एसआरबीएस स्कूल में फेस पेंटिंग में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। कस्बा के बाजना रोड स्थित एसआरबीएस स्कूल में शनिवार को फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 56 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रा खुशबू और कुमकुम की फेस पेंटिंग सबसे अच्छी रही।
तनिष्का व पल्लवी को द्वितीय स्थान तथा गौरव, माधव, मनु व तेजस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। छात्र-छात्राओं ने फेस पेंटिंग के जरिए जल बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रंगों से स्पाइडर मैन, विंग कमांडर अभिनंदन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि की फेस पेंटिंग बनाईं।
प्रबंधक प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य डॉ. अनुभव लोधी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जेपी शर्मा, वीएस राजपूत, नवदीप सिंह, गुंजन लोधी, श्रुति अग्रवाल, अंजलि धनगर, सागर सक्सैना आदि उपस्थित थे।